डीसीएम श्रीराम का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में छह गुना होकर 692.17 करोड़ रुपये पर

डीसीएम श्रीराम का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में छह गुना होकर 692.17 करोड़ रुपये पर

डीसीएम श्रीराम का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में छह गुना होकर 692.17 करोड़ रुपये पर
Modified Date: July 29, 2026 / 08:54 pm IST
Published Date: July 29, 2026 8:54 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) डीसीएम श्रीराम लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में छह गुना होकर 692.17 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 113.82 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

डीसीएम श्रीराम लिमिटेड द्वारा मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,812.29 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,477.40 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा, ‘‘कर पश्चात लाभ (पीएटी) में पिछले वर्षों से जुड़े आयकर मामलों में कर प्राधिकरण के अनुकूल फैसलों के कारण 474.3 करोड़ रुपये का सकारात्मक कर समायोजन शामिल है। इसके अलावा, जमीन की बिक्री और संयुक्त उद्यम के गठन के लिए हिस्सेदारी बेचने से 79.4 करोड़ रुपये का एकमुश्त असाधारण लाभ भी इसमें शामिल है।’’

कंपनी के अनुसार, इन एकमुश्त मद को अलग कर दिया जाए तो जून तिमाही के लिए उसका सामान्य शुद्ध लाभ 147 करोड़ रुपये रहा।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में