कमजोर मांग की वजह से बिनौलातेल खली कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग की वजह से बिनौलातेल खली कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - April 4, 2022 / 04:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख को देखते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को बिनौलातेल खली की कीमत 33 रुपये की गिरावट के साथ 3,196 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 33 रुपये अथवा 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,196 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 68,530 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश