दिल्ली हवाई अड्डे के 20 वर्षीय मास्टर प्लान को जल्द अंतिम रूप

Ads

दिल्ली हवाई अड्डे के 20 वर्षीय मास्टर प्लान को जल्द अंतिम रूप

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 08:13 PM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 08:13 PM IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) अपने अगले 20 वर्ष के मास्टर प्लान को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की तैयारी में है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस मास्टर प्लान के तहत बुनियादी ढांचे के विकास और अन्य प्रमुख पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा।

अधिकारी ने सोमवार को कहा कि इस मास्टर प्लान के अगले दो से ढाई महीनों के भीतर तैयार होने की संभावना है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन डायल करती है और यह देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है, जहां प्रतिदिन 1,300 से अधिक विमानों का परिचालन होता है।

अधिकारी ने बताया कि यह मास्टर प्लान उपयोगकर्ताओं के साथ परामर्श के बाद तैयार किया जाएगा और इसमें वर्ष 2016 में तैयार किए गए पिछले मास्टर प्लान की तुलना में कई महत्वपूर्ण बदलाव शामिल होंगे।

भाषा यासिर अजय

अजय