कच्चे तेल के वायदा भाव में तीन प्रतिशत की तेजी

Ads

कच्चे तेल के वायदा भाव में तीन प्रतिशत की तेजी

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 08:06 PM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चे तेल की कीमतें तीन प्रतिशत से ज़्यादा बढ़कर 8,536 रुपये प्रति बैरल हो गई। यह बढ़ोतरी अमेरिका और ईरान के बीच नए सैन्य टकराव के बाद हुई, जिससे पश्चिम एशिया में आपूर्ति में रुकावट की चिंताएँ बढ़ गई थीं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल में तीन दिन की गिरावट का रुख थम गया। कच्चे तेल के सर्वाधिक कारोबार वाले जून माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 255 रुपये या 3.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,536 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 10,943 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

शुक्रवार को यह 8,281 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ था।

कच्चेतेल के जुलाई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 225 रुपये या 2.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,360 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 2,306 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

शुक्रवार को यह अनुबंध 8,135 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ था।

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा ईरानी रडार और ड्रोन नियंत्रण सुविधाओं पर नए सिरे से हमले किए जाने के बाद निवेशकों द्वारा भू-राजनीतिक जोखिमों का पुनर्मूल्यांकन करने के कारण तेल की कीमतों में तेजी आई, क्योंकि ऐसी खबरें थीं कि ईरान ने एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया था।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 2.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 89.64 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड के अगस्त डिलिवरी वाले अनुबंध का दाम 2.13 प्रतिशत बढ़कर 93.06 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय