नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) डीटीएच सेवा प्रदाता डिश टीवी इंडिया लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 276.23 करोड़ रुपये हो गया।
डिश टीवी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि एक साल पहले की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उस 46.54 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
कंपनी ने आलोच्य तिमाही में 70 करोड़ रुपये का असाधारण खर्च दर्ज किया है जिसकी वजह से उसका घाटा बढ़ गया है।
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 19.83 प्रतिशत गिरकर 299.05 करोड़ रुपये रह गया जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 373.03 करोड़ रुपये था।
पिछली तिमाही में उसका कुल खर्च 19.22 प्रतिशत बढ़कर 510.95 करोड़ रुपये हो गया।
डिश टीवी की कुल आय, जिसमें सभी आय शामिल हैं, दिसंबर तिमाही में 20.23 प्रतिशत बढ़कर 304.72 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज डोभाल ने कहा कि ढांचागत बदलाव से गुजर रहे भारतीय घरेलू मनोरंजन बाजार में डिश टीवी खुद को प्रासंगिक एवं प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से पुनर्स्थापित कर रही है।
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम