ईरान में तनाव बढ़ने से डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में उछाल, चांदी के वायदा भाव लुढ़के।
ईरान में तनाव बढ़ने से डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में उछाल, चांदी के वायदा भाव लुढ़के।
नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमतों में 3,876 रुपये की भारी गिरावट आई, जिससे इसकी कीमत लगभग 2.66 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3,876 रुपये यानी 1.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,66,752 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 9,740 लॉट का कारोबार हुआ।
मंगलवार को, चांदी की कीमत 6,088 रुपये की गिरावट के साथ 2,70,628 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।
लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने बताया कि बुधवार को जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, विदेशी बाजारों में आई गिरावट के अनुरूप चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉमेक्स चांदी वायदा अनुबंध की कीमत करीब 2 प्रतिशत की हानि के साथ 75.35 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


