नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (डीपीडीपी) ढांचे के लागू होने से उद्यम अधिक जवाबदेह बनेंगे और इसके चलते उनके अनुपालन मानकों में वृद्धि होगी। 63सेट्स साइबरटेक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नीहार पठारे ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि डीपीडीपी व्यवस्था के तहत साइबर सुरक्षा अब केवल एक तकनीकी कार्य नहीं रह जाएगी, बल्कि जोखिम प्रबंधन और व्यावसायिक मजबूती का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन जाएगी।
पठारे ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे भारत डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण ढांचे के कार्यान्वयन के साथ डिजिटल प्रशासन के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है, संगठनों को जवाबदेही और अनुपालन के काफी उच्च मानकों पर खरा उतरना होगा। अब साइबर सुरक्षा केवल एक तकनीकी काम नहीं है, बल्कि जोखिम प्रबंधन और व्यावसायिक जुझारू क्षमता का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।’’
साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए 63सेट्स साइबरटेक ने लगातार दूसरे साल साइबरसेक इंडिया एक्सपो 2026 के साथ अपनी रणनीतिक शीर्षक साझेदारी का नवीनीकरण किया है। यह प्रदर्शनी 23-24 अप्रैल, 2026 को बंबई एक्जीबिशन सेंटर, मुंबई में आयोजित होगी।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय