अदाणी समूह आठ दुर्गा पूजा समितियों को देगा 25-25 लाख रुपये का अनुदान

Ads

अदाणी समूह आठ दुर्गा पूजा समितियों को देगा 25-25 लाख रुपये का अनुदान

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 10:16 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 10:16 PM IST

कोलकाता, 22 सितंबर (भाषा) अदाणी समूह ने मंगलवार को दुर्गा पूजा से जुड़े कलाकारों और आयोजकों से नामांकन आमंत्रित करने के लिए एक वेबसाइट शुरू की। इस पहल के तहत आठ दुर्गा पूजा समितियों को 25-25 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

समूह ने बयान में कहा कि इस साल की दुर्गा पूजा की विषयवस्तु, पंडाल और प्रतिमाओं से जुड़े कलाकार 25 सितंबर तक वेबसाइट के जरिये अपना नामांकन भेज सकते हैं।

समूह के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य पश्चिम बंगाल के प्रमुख सांस्कृतिक उत्सवों में शामिल दुर्गा पूजा से जुड़े कलात्मक और रचनात्मक कार्यों को समर्थन देना है।

अदाणी समूह 10 से 12 अक्टूबर तक कोलकाता में ‘दुर्गा पूजा प्रीव्यू टूर’ भी आयोजित करेगा। इसमें दुर्गा पूजा शुरू होने से कुछ दिन पहले चुनिंदा मेहमानों, राजनयिकों और वरिष्ठ नागरिकों को प्रमुख पूजा पंडाल का भ्रमण कराया जाएगा।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय