जितेंद्र सिंह ने डाक कर्मचारियों, उनकी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

जितेंद्र सिंह ने डाक कर्मचारियों, उनकी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

जितेंद्र सिंह ने डाक कर्मचारियों, उनकी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की
Modified Date: March 31, 2026 / 06:52 pm IST
Published Date: March 31, 2026 6:52 pm IST

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को डाक कर्मचारियों और उनकी यूनियन के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस मुलाकात में कैडर पुनर्गठन और पेंशन से जुड़े मामलों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को संबंधित मंत्रालयों और विभागों के समक्ष उचित विचार-विमर्श के लिए रखा जाएगा। यह प्रक्रिया स्थापित नीतिगत प्रावधानों और लागू नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पेंशन और पारिवारिक पेंशन से जुड़े मुद्दों के संबंध में कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए थे। इस संदर्भ में जितेंद्र सिंह ने सुझाव दिया कि लंबे समय से लंबित मामलों के त्वरित समाधान के लिए मौजूदा संस्थागत तंत्र—जैसे कि पेंशन अदालत, सीपीईएनजीआरएएम और पेंशन शिकायत मंचों—का प्रभावी उपयोग किया जाना चाहिए।’’

प्रतिनिधिमंडल ने ‘मेल मोटर सर्विस’ से जुड़ी चिंताओं पर भी चर्चा की। यह संगठन डाक विभाग के लिए परिवहन सेवाओं का प्रबंधन करता है। साथ ही, संचार के क्षेत्र में हो रहे बदलावों के बीच इस संगठन की भविष्य की भूमिका पर भी बातचीत हुई।

मौजूदा योजनाओं के तहत करियर में प्रगति को लेकर भी चर्चा हुई, और विभिन्न क्षेत्रों में इन योजनाओं के कार्यान्वयन में अधिक एकरूपता लाने की मांग की गई।

इसके अलावा, ‘ग्रामीण डाक सेवकों’ (जीडीएस) से जुड़े मामलों—जिनमें सामाजिक सुरक्षा कवरेज और कल्याणकारी उपाय शामिल हैं—पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में