BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Texmaco Rail Share: 357 करोड़ का ऑर्डर! टेक्समैको और JSW ग्रुप की डील ने बढ़ाई उम्मीदें, जानिए निवेशकों को कितना मिलेगा फायदा?

Texmaco Rail Share: टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड ने 31 मार्च को बताया कि उसे JSW ग्रुप से रेलवे वैगन और रेक बनाने व सप्लाई करने के लिए 357.11 करोड़ …

(Texmaco Rail Share/ Image Credit: Pexels)

(Texmaco Rail Share/ Image Credit: Pexels)

Chandrakant Dewangan
Published: 31 Mar 2026 | 5:53 pmModified: 31 Mar 2026 | 5:56 pm
HIGHLIGHTS
  1. Texmaco Rail को JSW ग्रुप से ₹357.11 करोड़ का ऑर्डर मिला।
  2. ऑर्डर में BVCM वैगन और BLSS, BLCS, BFNV रेक बनाना शामिल है।
  3. इसे काम शुरू होने की तारीख से 11 महीने में पूरा करना होगा।

नई दिल्ली: Texmaco Rail Share: मंगलवार, 31 मार्च को टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (Texmaco Rail Ltd) ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रुप से रेलवे वैगन और रेक बनाने और सप्लाई करने के लिए 357.11 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने जानकारी दी कि इस ऑर्डर में BVCM वैगन के साथ BLSS, BLCS और BFNV रेक बनाना और सप्लाई करना शामिल है। जिससे कल शेयर बाजार खुलते ही टेक्समैको के शेयर में हलचल देखने को मिल सकती है।

ऑर्डर की समयसीमा

कंपनी ने बताया कि यह डोमेस्टिक ऑर्डर है और इसे काम शुरू होने की तारीख से 11 महीने में पूरा किया जाएगा। टेक्समैको रेल ने स्पष्ट किया कि यह ऑर्डर रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन के अंतर्गत नहीं आता और JSW ग्रुप में कंपनी के प्रमोटर या उससे जुड़ी किसी एंटिटी की कोई हिस्सेदारी नहीं है।

ऑर्डर बुक मजबूत

कंपनी ने कहा कि यह कॉन्ट्रैक्ट उसके रेल फ्रेट सेगमेंट में ऑर्डर बुक को और मजबूत करता है। टेक्समैको रेल इस क्षेत्र में प्राइवेट और इंडस्ट्रियल क्लाइंट्स के लिए नियमित रूप से सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट पूरा करती है। इससे कंपनी के बिजनेस की मजबूती और भविष्य की संभावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पिछला ऑर्डर और शेयर प्रदर्शन

इस साल फरवरी में भी टेक्समैको रेल को मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (MUTP-IIIA) के तहत 219.18 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। यह सिग्नलिंग इक्विपमेंट के डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग से जुड़ा था। ऑर्डर की घोषणा से पहले सोमवार को कंपनी का शेयर 78.90 रुपये पर बंद हुआ, जो 5.69% की गिरावट दर्शाता है। पिछले महीने स्टॉक में 20% और पिछले छह महीनों में 42.62% की गिरावट दर्ज की गई है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: Texmaco Rail को JSW ग्रुप से ₹357.11 करोड़ का ऑर्डर मिला है, जिसमें रेलवे वैगन और रेक बनाना और सप्लाई करना शामिल है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Texmaco Rail Share: Order worth 357 crores! Texmaco and JSW Group's deal raises expectations. Find out how much investors will benefit.

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm