डुकाटी ने भारत में स्क्रैम्बलर 1100 प्रो रेंज की पेशकश की

डुकाटी ने भारत में स्क्रैम्बलर 1100 प्रो रेंज की पेशकश की

डुकाटी ने भारत में स्क्रैम्बलर 1100 प्रो रेंज की पेशकश की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: September 22, 2020 7:14 am IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) इतालवी सुपरबाइक निर्माता डुकाटी ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत में अपने नए स्क्रैम्बलर 1100 प्रो और 1100 स्पोर्ट प्रो मॉडल की पेशकश की है।

इन मॉडलों की शो रूम कीमत क्रमश: 11.95 लाख रुपये और 13.74 लाख रुपये है।

ये बाइक 1100 सीसी इंजन से लैस हैं और इनमें छह स्पीड गियरबॉक्स हैं।

डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक बिपुल चंद्र ने कहा कि स्क्रैम्बलर हमारे पोर्टफोलियो के शुरुआती स्तर में सबसे दिलचस्प, बिंदास और शक्तिशाली गाड़ियों में एक है और नई स्क्रैम्बलर प्रो इस गाड़ी की सवारी करने वालों को बेहतरीन अनुभव देगी।

कंपनी ने कहा कि बाइक के लिए बुकिंग अब देश के सभी डुकाटी डीलरशिप में खुली हैं।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में