बिजली की मांग शनिवार को 189.64 गीगावॉट के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंची

बिजली की मांग शनिवार को 189.64 गीगावॉट के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंची

बिजली की मांग शनिवार को 189.64 गीगावॉट के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: January 31, 2021 11:48 am IST

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) बिजली की मांग शनिवार को 189.64 गीगावॉट के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। बिजली सचिव एसएन सहाय ने यह जानकारी दी।

सहाय ने ट्वीट किया, ‘‘बिजली की मांग बढ़ रही है। 30 जनवरी को 10.39 बजे यह 1,89,644 मेगावॉट (189.64 गीगावॉट) पर पहुंच गई, जो इसका सर्वकालिक उच्चस्तर है। इससे पहले 28 जनवरी को अखिल भारतीय स्तर पर बिजली की मांग 1,88,452 मेगावॉट (188.45 गीगावॉट) के रिकॉर्ड पर पहुंची थी।’’

केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह ने पिछले सप्ताह भरोसा जताया था कि बिजली की मांग जल्द 200 गीगावॉट को पार कर जाएगी।

सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘28 जनवरी को सुबह 9:42 बजे बिजली की मांग 1,88,452 मेगावॉट के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई। इस दर से हम जल्द 2,00,000 मेगावॉट के आंकड़े को पार कर लेंगे।’

बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल जनवरी में व्यस्त समय की अधिकतम बिजली मांग 170.97 गीगावॉट रही थी।

भाषा अजय अजय सुमन

सुमन


लेखक के बारे में