इमामी के निदेशक मंडल ने 282 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद को मंजूरी दी

इमामी के निदेशक मंडल ने 282 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद को मंजूरी दी

इमामी के निदेशक मंडल ने 282 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद को मंजूरी दी
Modified Date: September 17, 2026 / 07:52 pm IST
Published Date: September 17, 2026 7:52 pm IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) रोजमर्रा के उपयोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने खुले बाजार के जरिये अधिकतम 475 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 282 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद को मंजूरी दे दी है।

कोलकाता की कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पुनर्खरीद का आकार कंपनी की कुल चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का अधिकतम 1.36 प्रतिशत होगी।

कंपनी ने कहा, ‘‘निदेशक मंडल ने एक रुपये अंकित मूल्य वाले कंपनी के पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद को मंजूरी दी है। इसकी कुल राशि 282 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होगी और मूल्य 475 रुपये प्रति इक्विटी शेयर से अधिक नहीं होगा।’’

बृहस्पतिवार को बीएसई में इमामी का शेयर बंद भाव 376.10 रुपये रहा। पुनर्खरीद की अधिकतम कीमत इस बंद भाव से 26.3 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने कहा कि अधिकतम 59.36 लाख इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद की जा सकती है। यदि पुनर्खरीद 475 रुपये से कम कीमत पर होती है तो खरीदे जाने वाले शेयरों की वास्तविक संख्या अधिक हो सकती है, हालांकि कुल खर्च 282 करोड़ रुपये की सीमा के भीतर रहेगा।

इमामी ने कहा कि कंपनी शेयर पुनर्खरीद के लिए निर्धारित अधिकतम राशि का कम से कम 75 प्रतिशत, यानी 211.50 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में