एम्बेसी रीट की परिचालन आय दूसरी तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 704 करोड़ रुपये

Ads

एम्बेसी रीट की परिचालन आय दूसरी तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 704 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - October 20, 2022 / 09:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) एम्बेसी ऑफिस पार्क रीट की सितंबर में समाप्त तिमाही के दौरान शुद्ध परिचालन आय 13 प्रतिशत बढ़कर 703.8 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में उसकी शुद्ध परिचालन आय (एनओआई) 623.6 करोड़ रुपये थी।

एम्बेसी रीट ने चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में अपने यूनिटधारकों को 517.5 करोड़ रुपये यानी 5.46 रुपये प्रति यूनिट देने की घोषणा की है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण