फ्रैंकफर्ट (जर्मनी), 11 जून (एपी) यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) ने बृहस्पतिवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर को बढ़ाकर 2.25 प्रतिशत कर दिया। ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी से बढ़ती महंगाई के बीच ऐसा कदम उठाने वाला यह दुनिया का पहला प्रमुख केंद्रीय बैंक बन गया है।
ईसीबी की दर-निर्धारण परिषद ने मानक ब्याज दर को दो प्रतिशत से बढ़ाकर 2.25 प्रतिशत कर दिया।
यह दर पिछले एक वर्ष से दो प्रतिशत पर स्थिर थी।
यह फैसला अगले सप्ताह होने वाली फेडरल रिजर्व, बैंक ऑफ जापान और बैंक ऑफ इंग्लैंड की मौद्रिक नीति बैठकों से पहले आया है।
तेल की कीमतों में तेजी का प्रमुख कारण ईरान द्वारा होर्मुज़ जलडमरूमध्य से कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित किया जाना है। सामान्य परिस्थितियों में दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का तेल और ईंधन उत्पाद इसी समुद्री मार्ग से आता है।
ब्याज दरों में वृद्धि का उद्देश्य पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसे पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ी लागत से पैदा हुई महंगाई पर अंकुश लगाना है।
एपी योगेश अजय
अजय