प्रत्येक राज्य को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल विकसित करने की जरूरतः नीति आयोग

Ads

प्रत्येक राज्य को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल विकसित करने की जरूरतः नीति आयोग

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 09:50 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 09:50 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने शुक्रवार को कहा कि प्रत्येक राज्य को एक विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल विकसित करने और पर्यटकों के ठहरने की अवधि बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

बेरी ने यहां ‘दिव्य भारत: ए विंडो टू द सोल ऑफ इंडिया’ रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि पर्यटन, विशेषकर घरेलू और धार्मिक पर्यटन आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख चालक है।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, डेटा आधारित नीतिगत निर्णय और बुनियादी ढांचे में सुधार पर अधिक जोर देने की जरूरत है।

बेरी ने कहा, “इसके साथ, घरेलू जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर भारत के पर्यटन क्षेत्र का आकर्षण बढ़ाने के लिए एकीकृत मंच विकसित करने के प्रयास सराहनीय हैं।”

इस अवसर पर उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इनमें एयरबीएनबी, अतिथि फाउंडेशन, इंडियन स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी (आईएसपीपी), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (आईआईटीटीएम) और इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) शामिल थे।

इस अवसर पर सरकार, उद्योग और ज्ञान साझेदारों के बीच सहयोग को भारत के पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण