नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) जियो फाइनेंशल सर्वेसेज का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्तवर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में 14 प्रतिशत घटकर 272 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से अधिक खर्च की वजह से कंपनी का लाभ घटा है।
कंपनी को वित्तवर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 316 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
वित्तवर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में इसकी कुल आय लगभग दोगुनी होकर 1,020 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्तवर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में 518 करोड़ रुपये थी।
इस तिमाही के दौरान कुल खर्च बढ़कर 720 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्तवर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 169 करोड़ रुपये था।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शुद्ध लाभ 1,561 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,613 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्तवर्ष के लिए 10 रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 0.60 रुपये का लाभांश देने की घोषणा की है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण