भारत, ऑस्ट्रिया ने निवेश प्रोत्साहन के लिए फास्ट-ट्रैक प्रणाली लागू की

Ads

भारत, ऑस्ट्रिया ने निवेश प्रोत्साहन के लिए फास्ट-ट्रैक प्रणाली लागू की

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 09:57 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 09:57 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) भारत और ऑस्ट्रिया ने द्विपक्षीय निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक ‘फास्ट-ट्रैक प्रणाली’ (एफटीएम) स्थापित की है जिससे दोनों देशों के निवेशकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सकेगा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि यह व्यवस्था भारत और ऑस्ट्रिया में मौजूद एक-दूसरे देश की कंपनियों के लिए अलग से एक मंच के रूप में काम करेगा जिससे कारोबारी सुगमता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

भारत-ऑस्ट्रिया व्यापार मंच की बैठक के दौरान एफटीएम का गठन किया गया। ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर इस समय भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं।

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग तीन अरब यूरो तक पहुंच चुका है और करीब 160 ऑस्ट्रियाई कंपनियां भारत में परिचालन कर रही हैं।

इसके अलावा, भारत-ऑस्ट्रिया संयुक्त आर्थिक आयोग की बैठक के दौरान बुनियादी ढांचा, वैज्ञानिक अनुसंधान, कौशल प्रशिक्षण, स्टार्टअप, पर्यटन, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, डिजिटलीकरण, कृत्रिम मेधा और फिल्म वित्तपोषण जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

दोनों पक्षों ने इन क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण