नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में छह प्रतिशत बढ़कर 19.81 अरब डॉलर रहा। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की इसी अवधि में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 18.62 अरब डॉलर रहा था।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत को सबसे अधिक एफडीआई सिंगापुर, मॉरीशस और अमेरिका जैसे देशों से मिला।
भाषा योगेश रमण
रमण