सरकार ने दिनेश पंत, गिरिजा सुब्रमण्यम को नियुक्त किया इरडा का सदस्य

Ads

सरकार ने दिनेश पंत, गिरिजा सुब्रमण्यम को नियुक्त किया इरडा का सदस्य

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 07:25 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 07:25 PM IST

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रबंध निदेशक दिनेश पंत और न्यू इंडिया एश्योरेंस की पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गिरिजा सुब्रमण्यम को बीमा नियामक इरडा का सदस्य नियुक्त किया है।

सूत्रों के अनुसार, भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) में रिक्त पदों को भरने के लिए ये नियुक्तियां की गई हैं।

नियुक्ति के बाद पंत ने 24 सितंबर, 2026 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है।

एलआईसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में शुक्रवार को कहा कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लिए जाने से पंत को जीवन बीमा निगम की सेवाओं से मुक्त कर दिया गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी साधारण बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस की पूर्व सीएमडी गिरिजा सुब्रमण्यम इस साल जुलाई में सेवानिवृत्त हुई थीं।

भाषा यासिर रमण

रमण