सोनभद्र में अतिथि गृह में वन निगम के अधिकारी ने आत्महत्या की

Ads

सोनभद्र में अतिथि गृह में वन निगम के अधिकारी ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 07:34 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 07:34 PM IST

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश), 25 सितंबर (भाषा) सोनभद्र जिले में एक निजी कंपनी के अतिथि गृह में वन निगम के एक डिविजनल लॉगिंग मैनेजर (डीएलएम) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि मिर्जापुर के डीएलएम के पद पर आसीन और मिर्जापुर तथा सोनभद्र दोनों जिलों का प्रभार संभालने वाले सत्यपाल प्रसाद (40) पिपरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिंडाल्को अतिथि गृह में ठहरे हुए थे।

बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि प्रसाद ने ‘गमछे’ का इस्तेमाल करके पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

एसपी वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजन सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम कराया गया है और अधिकारी की आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब