फिनो पेमेंट बैंक के आईपीओ को पहले दिन 51 प्रतिशत अभिदान मिला

Ads

फिनो पेमेंट बैंक के आईपीओ को पहले दिन 51 प्रतिशत अभिदान मिला

  •  
  • Publish Date - October 29, 2021 / 10:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

नयी दिल्ली 29 अक्टूबर (भाषा) फिनो पेमेंट बैंक लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को आवेदन के पहले दिन शुक्रवार को 51 प्रतिशत अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार कंपनी बिक्री के लिए 2,64,85,479 शेयर पेश किए हैं और उसे 58,13,975 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई।

खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 2.73 गुना तथा गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में पांच प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

निर्गम के लिये मूल्य दायरा 560-577 रुपये प्रति शेयर है। फिनो पेमेंट्स बैंक ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 539 करोड़ रुपये जुटाए।।

भाषा जतिन रमण

रमण

ताजा खबर