फ्लिपकार्ट ने कहा कर्मचारियों के वेतन में नही होगी कटौती, नौकरी की पेशकश को भी करेंगे पूरा

फ्लिपकार्ट ने कहा कर्मचारियों के वेतन में नही होगी कटौती, नौकरी की पेशकश को भी करेंगे पूरा

फ्लिपकार्ट ने कहा कर्मचारियों के वेतन में नही होगी कटौती, नौकरी की पेशकश को भी करेंगे पूरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 4, 2020 8:39 am IST

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने एक बड़ी घोषणा की है, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद वह उनके वेतन में कटौती नहीं करेगी साथ ही जिन लोगों को नौकरी की पेशकश की है उन्हे पूरा करेगी, कंपनी ने कहा कि इस महामारी से उसका कारोबार प्रभावित हुआ है।

ये भी पढ़ें: SBI के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, लॉकडाउन में अब घर बैठे जमा करें और निकले रुपए…

बता दें कि बीते गुरुवार को हुए ऑनलाइन टाउनहॉल में 8,000 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया, इस दौरान फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि कंपनी कर्मचारियों, वेंडरों और विक्रेता भागीदारों के प्रति प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: NTPC सीपत ने कोरोना राहत फंड में दिए 25 लाख, जिला प्रशासन को सौंपा …

सूत्रों के अनुसार कृष्णमूर्ति ने कर्मचारियों को भी आश्वस्त किया है कि कंपनी के कर्मचारियों के वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी। इसके अलावा जिनको भी नौकरी की पेशकश की गई है, उसे वापस नहीं लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया ने 30 अप्रैल तक बंद की डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट की …

बता दें कि देश में लॉकडाउन के बीच भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, लॉकडाउन के 11 दिन बीत चुके हैं। इस लॉकडाउन अवधि में देश की इकॉनामी को भी झटका लग सकता है, वहीं देश में युवाओं के रोजगार छिनने का भी खतरा बना हुआ है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com