पूर्व आईएएस अधिकारी सुभाष दास डीईआरसी के चेयरमैन नियुक्त

पूर्व आईएएस अधिकारी सुभाष दास डीईआरसी के चेयरमैन नियुक्त

पूर्व आईएएस अधिकारी सुभाष दास डीईआरसी के चेयरमैन नियुक्त
Modified Date: September 9, 2026 / 10:09 pm IST
Published Date: September 9, 2026 10:09 pm IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी सुभाष चंद्र लाल दास को दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बुधवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

अलग-अलग अधिसूचना के अनुसार, सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश अजय कुमार जैन को डीईआरसी में सदस्य (विधि) नियुक्त किया गया है, जबकि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के सदस्य (थर्मल) प्रवीण गुप्ता को सदस्य (गैर-विधिक) बनाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि डीईआरसी चेयरमैन का पद एक साल से अधिक समय से रिक्त था। पुरानी परंपरा से हटकर इस बार किसी सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की जगह एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को आयोग की जिम्मेदारी दी गई है।

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने डीईआरसी के चयरपर्सन और उसके दो सदस्यों के चयन के लिए मई में एक समिति का गठन किया गया था।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में