Free Gas Cylinder : इस योजना के तहत मिल रहा है फ्री गैस सिलेंडर, जल्दी उठाएं लाभ, यहां देखें पूरी जानकारी
Free Gas Cylinder : अब तक कई महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए फ्री में गैस सिलेंडर का फायदा मिल चुका है।

Gas Cylinder For Rs 450
Free Gas Cylinder : नई दिल्ली। देश की केंद्र सरकार गरीबों के लिए कई लाभदायिका योजना लागू करती है। जिससे गरीब परिवारों को दवाईं, राशन मिलता है। तो वहीं केंद्र की एक ऐसी योजना जो गरीबों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुई है वह है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना..! इस योजना को सरकार ने साल 2016 में लागू किया था। जिसके तहत देश की गरीब महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर दिए जाते है। अब तक कई महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जरिए फ्री में गैस सिलेंडर का फायदा मिल चुका है।
Free Gas Cylinder : प्रधानमंत्री उज्जवल योजना का लाभ 18 साल के ऊपर की हर महिला उठा सकती है। इतना ही नहीं उन्हें कुल तीन सिलेंडर फ्री में दिए जाते हैं। लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार की ओर से कुछ शर्ते भी लागू की गई थी। हर कोई इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है। उज्जवला योजना 2.0 की कुछ और शर्तें भी हैं। जिनमें एक ये भी है कि पहले से उस घर में कोई भी गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए। यानी उसी परिवार को इस योजना के तहत फायदा मिलता है। जिसका पहला कनेक्शन हो। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, आदिवासी या फिर गरीब वर्ग में आने वाली महिलाएं ही योजना के लिए अप्लाई कर सकती है।
इस योजना में काम आने वाले दस्तावेज
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में अप्लाई करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। सबसे पहली बात तो ये है कि BPL परिवार से जुड़ी महिलाएं ही अप्लाई कर सकती हैं। इसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, बीपीएल सूची में नाम का प्रिंट, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक की फोटोकॉपी, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेजों की जरूरत रहती है।
वहीं इस योजना का फायदा उठाने के लिए बैंक अकाउंट भी होना चाहिए। इसके साथ ही बैंक अकाउंट को आधार से लिंक होना चाहिए। इस योजना से जुड़ने के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए कोई कठिन परेशानी नहीं आएगी। कुल मिलाकर आपके पास BPL राशन कार्ड होना बेहद जरूरी है।
कैसे करें आवेदन
अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद उज्ज्वला योजना 2.0 के ऑप्शन पर क्लिक करके आपको गैस वितरण कंपनी चुननी होगी। मोबाइल नंबर और तमाम तरह की जानकारी देने के बाद आपको रेफरेंस नंबर मिल जाएगा। इसके बाद कनेक्शन के लिए आपको फोन आ जाएगा।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Free gas cylinder is available under Pradhan Mantri Ujjwala Yojana
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pmटाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:01 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pmएआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन
01 Oct 2026 | 4:48 pmशेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा
01 Oct 2026 | 4:42 pmसीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी
01 Oct 2026 | 4:41 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pmमुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा
01 Oct 2026 | 4:39 pm