फरवरी में रेलवे की माल ढुलाई चार प्रतिशत बढ़कर 13.77 करोड़ टन पर
फरवरी में रेलवे की माल ढुलाई चार प्रतिशत बढ़कर 13.77 करोड़ टन पर
नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) भारतीय रेलवे ने फरवरी, 2026 में 13.77 करोड़ टन माल ढुलाई की, जो पिछले साल फरवरी में 13.24 करोड़ टन थी। यह पिछले वर्ष की तुलना में 3.96 प्रतिशत अधिक है। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा, ‘फरवरी, 2026 के दौरान माल ढुलाई राजस्व 14,571.99 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के इसी महीने में 14,151.96 करोड़ रुपये था, जो 2.97 प्रतिशत की वृद्धि है।’
मंत्रालय के अनुसार, भारतीय रेलवे कोयला, इस्पात, उर्वरक, सीमेंट, खाद्यान्न और कंटेनर जैसी आवश्यक वस्तुओं के कुशल परिवहन को सुनिश्चित करके देश की आर्थिक गतिविधियों का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मंत्रालय ने बताया कि फरवरी, 2026 में माल ढुलाई संचालन में लगातार वृद्धि देखी गई, जो सभी क्षेत्रों में रेल आधारित लॉजिस्टिक्स की स्थिर मांग को दर्शाती है।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


