ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वाायदा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वाायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - February 18, 2021 / 10:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) हाजिर मांग बढ़ने के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को तांबा वायदा भाव 1.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 657.25 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 11.90 रुपये यानी 1.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 657.25 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 2,837 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार की मांग में तेजी के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश