ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वाचदा भाव में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वाचदा भाव में तेजी

  •  
  • Publish Date - March 5, 2021 / 12:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) घरेलू बाजार की मांग में तेजी आने के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा वायदा भाव 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 677 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 4.15 रुपये यानी 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 677 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 3,611 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार की मांग में तेजी को देखते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश