Mamata Banerjee SIR Controversy: ‘जिंदा लोगों को SIR में मृत घोषित कर दिया..’, दिल्ली में ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, कहा- कल करेंगे बड़ा खुलासा
Mamata Banerjee SIR Controversy: 'जिंदा लोगों को SIR में मृत घोषित कर दिया..', दिल्ली में ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, कहा- कल करेंगे बड़ा खुलासा
Mamata Banerjee SIR Controversy/Image Sourec: ANI
- SIR विवाद पर ममता का हमला
- दिल्ली के बंगा भवन में बड़ा बयान
- SIR पर गंभीर आरोप
दिल्ली: Mamata Banerjee SIR Controversy: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली दौरे पर हैं। बुधवार को वह दिल्ली स्थित बंगा भवन पहुंचीं जहां उन्होंने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल से आए अपने लोगों और SIR प्रक्रिया के पीड़ितों से मिलने आई हैं लेकिन दिल्ली पुलिस उन्हें उनसे मिलने नहीं दे रही है।
जिंदा लोगों को मृत घोषित किया गया! (Mamata Banerjee allegations)
Mamata Banerjee SIR Controversy: ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान 150 लोगों की मौत हुई है और उनमें से कई मृतकों के परिजन दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग जिंदा हैं उन्हें SIR में मृत घोषित कर दिया गया। आम जनता को परेशान किया जा रहा है। मैं सबको लेकर नहीं आ सकती,लेकिन बहुत सारे ऐसे लोगों को यहां लेकर आई हूं जिन्हें कागजों में मरा हुआ घोषित कर दिया गया है। ये लोग कल मीडिया से बातचीत करेंगे।
#WATCH दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगा भवन पहुंचीं।
उन्होंने कहा, “जो लोग जिंदा हैं SIR में उन्हें मृत घोषित कर दिया…आम जनता के परेशान किया जा रहा है। मैं सब को लेकर नहीं आ सकती लेकिन बहुत सारे लोगों को यहां लेकर आई हूं जिन्हें SIR में मृत घोषित कर दिया… pic.twitter.com/V9OnlqjjTD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, SIR पर बड़ा आरोप (Mamata Banerjee Delhi Visit)
Mamata Banerjee SIR Controversy: ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस आम लोगों की सुरक्षा करने में असमर्थ है और राजधानी में आज भी सामंती व्यवस्था चल रही है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया के दौरान जिन लोगों की मौत हुई है, उनके 30 से अधिक परिजनों को भी दिल्ली बुलाया गया है। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि अगर चुनाव आयोग के साथ तृणमूल कांग्रेस और उनकी बातचीत सकारात्मक नहीं रही, तो वह अपने सांसदों और पीड़ितों के साथ दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका और चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं हैं, जहां वे अपनी आवाज उठाएंगी।
यह भी पढ़ें
- ‘पाकिस्तान जानता है वह जीत नहीं सकता, इज़्ज़त बचाने की कोशिश…’ सांसद कीर्ति आज़ाद का बड़ा बयान, कहा – पाकिस्तान सबसे बड़ा आतंकी देश
- ‘किसकी मां ने दूध पिलाया है, गोली मार के दिखाओ!’ रामकथा के मंच से क्यों भड़क उठे राजन जी महाराज? वीडियो हुआ वायरल
- मशहूर कथावाचक प्रेम बाईसा की मौत या साजिश? पिता और ये संत रडार पर, मोबाइल, कॉल डिटेल्स… SIT को मिला नया सुराग?

Facebook


