गेल का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 38 प्रतिशत घटकर 1,262 करोड़ रुपये पर

गेल का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 38 प्रतिशत घटकर 1,262 करोड़ रुपये पर

गेल का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 38 प्रतिशत घटकर 1,262 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 21, 2026 / 08:20 pm IST
Published Date: May 21, 2026 8:20 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की गैस कंपनी गेल (इंडिया) लि. का लाभ 2025-26 की मार्च तिमाही में 38 प्रतिशत घटकर 1,262.18 करोड़ रुपये रहा है। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने से कंपनी के लाभ पर असर पड़ा है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में लाभ 2,049.03 करोड़ रुपये और दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही में 1,602.57 करोड़ रुपये था।

ईरान युद्ध के कारण मार्च की शुरुआत से ही भारत के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता कतर से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का आयात बाधित रहा।

कंपनी का परिचालन राजस्व आलोच्य तिमाही में मामूली रूप से घटकर 34,797 करोड़ रुपये रहा।

पूरे वित्त वर्ष (2025-26) के लिए, शुद्ध लाभ घटकर 6,968 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 11,312 करोड़ रुपये था। मुख्य रूप से गैस विपणन और पेट्रोरसायन क्षेत्रों में कमजोर रुख के कारण सालाना लाभ घटा।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 50 पैसे प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की। कंपनी ने इससे पहले 5.00 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश भी दिया था।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में