Gas Price Today in India: पेट्रोल-डीजल ही नहीं गैस भी हो गया महंगा, आम जनता को महंगाई का डबल डोज, जानिए अब गैस का कितना देना होगा

Ads

Gas Price Today in India: पेट्रोल-डीजल ही नहीं गैस के भी हो गया महंगा, आम जनता को महंगाई का डबल डोज, जानिए अब गैस के कितना देना होगा

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 09:25 AM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 09:43 AM IST

Gas Price Today in India: पेट्रोल-डीजल ही नहीं गैस के भी हो गया महंगा, आम जनता को महंगाई का डबल डोज, जानिए अब गैस के कितना देना होगा

HIGHLIGHTS
  • सीएनजी 2 रुपए प्रति किलो महंगी होकर 79.09 रुपए पहुंची
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी
  • अमेरिका-ईरान तनाव और हॉर्मुज स्ट्रेट संकट से ऊर्जा कीमतों में उछाल

नई दिल्ली: Gas Price Today in India केंद्र की मोदी सरकार ने आज देशवासियों को महंगाई का डबल डोज दिया है। सरकार ने जहां एक ओर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की है तो दूसरी ओर सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी कर दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के नए दाम आज से ही लागू कर दिए गए हैं। बता दें कि पहले ही ईंधन के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन सरकार ने इन दावों को खारिज कर दिया था। वहीं, आज जनता को जोर का झटका लगा है।

सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी

Gas Price Today in India मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद यहां सीएनजी 79.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि भारत अपनी जरूरत की 50% से ज्यादा प्राकृतिक गैस आयात करता है। आपूर्ति में कमी और वैश्विक मांग बढ़ने के कारण गैस कंपनियों, जैसे आईजीएल और एमजीएल के लिए गैस खरीदना महंगा हो गया है। कंपनियों का कहना है कि वह इस बढ़ी हुई लागत का बोझ अब ग्राहकों पर डालने के लिए मजबूर हैं।

कल ही बढ़े थे सीएनजी के दाम

गौरतलब है कि मुंबई महानगर क्षेत्र में सीएनजी की कीमत में कल ही 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। नए रेट के अनुसार अब मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत MMR में सीएनजी की कीमत 84 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि इससे पहले सीएनजी की कीमत 82 रुपए प्रति किलोग्राम थी। बता दें कि महानगर गैस ने बढ़ती इनपुट कॉस्ट और बाजार परिस्थितियों के चलते सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से गैस की बढ़ती वैश्विक कीमतों और पश्चिम एशिया में अशांति से जुड़े करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण हुई है।

पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है- सरकार

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही बंद हो गई है। दुनिया में होने वाले कच्चे तेल और गैस निर्यात का 20 प्रतिशत हिस्सा इसी स्ट्रेट गुजरता है। इससे पूरी दुनिया में ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की है। इस महीने की शुरुआत में सरकार ने कहा था कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है और घरेलू खाना पकाने के लिए एलपीजी की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है।

आपके शहर में क्या है सीएनजी का रेट

City CNG Price Today (Rs. per Kg)
Delhi Petrol-Diesel Price Today Rs. 79.09
Noida Petrol-Diesel Price Today Rs. 87.70
Ghaziabad Petrol-Diesel Price Today Rs. 87.70
Muzaffarnagar Petrol-Diesel Price Today Rs. 87.58
Meerut Petrol-Diesel Price Today Rs. 87.58
Shamli Petrol-Diesel Price Today Rs. 87.58
Gurugram Petrol-Diesel Price Today Rs. 84.12
Rewari Petrol-Diesel Price Today Rs. 83.70
Karnal Petrol-Diesel Price Today Rs. 83.43
Kaithal Petrol-Diesel Price Today Rs. 84.43
Kanpur Petrol-Diesel Price Today Rs. 90.42
Hamirpur Petrol-Diesel Price Today Rs. 90.42
Fatehpur Petrol-Diesel Price Today Rs. 90.42
Ajmer Petrol-Diesel Price Today Rs. 88.44
Pali Petrol-Diesel Price Today Rs. 88.44
Rajsamand Petrol-Diesel Price Today Rs. 88.44
Mahoba Petrol-Diesel Price Today Rs. 85.42
Banda Petrol-Diesel Price Today Rs. 85.42
Chitrakoot Petrol-Diesel Price Today Rs. 85.42
Hapur Petrol-Diesel Price Today Rs. 88.70
Gautam Budh Nagar Petrol-Diesel Price Today Rs. 87.70
Greater Noida Petrol-Diesel Price Today Rs. 87.70

ये भी पढ़ें

 

Petrol Diesel Price Today में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की है।

दिल्ली में CNG Price Today क्या है?

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की नई कीमत 79.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

CNG के दाम क्यों बढ़े हैं?

वैश्विक गैस सप्लाई में कमी, बढ़ती मांग और आयात लागत बढ़ने की वजह से CNG महंगी हुई है।

मुंबई में CNG की नई कीमत क्या है?

मुंबई महानगर क्षेत्र में CNG की कीमत बढ़कर 84 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

हॉर्मुज स्ट्रेट संकट का भारत पर क्या असर पड़ा है?

हॉर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस सप्लाई प्रभावित होने से भारत समेत दुनिया भर में ईंधन कीमतें बढ़ रही हैं।