ईरान युद्ध के बीच जर्मनी और ऑस्ट्रिया अपने भंडार से तेल जारी करेंगे

Ads

ईरान युद्ध के बीच जर्मनी और ऑस्ट्रिया अपने भंडार से तेल जारी करेंगे

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 06:06 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 06:06 PM IST

बर्लिन, 11 मार्च (एपी) जर्मनी और ऑस्ट्रिया ने कहा है कि वे अपने तेल भंडार का एक हिस्सा जारी कर रहे हैं। यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के उस अनुरोध के बाद लिया गया है, जिसमें सदस्य देशों से ईरान युद्ध के कारण ऊर्जा की कीमतों में आए उछाल को कम करने के लिए 40 करोड़ बैरल तेल जारी करने को कहा गया है।

आईईए सदस्य देशों द्वारा आपातकालीन भंडार से की गई अब तक की सबसे बड़ी सामूहिक निकासी 18.27 करोड़ बैरल थी। यह निकासी 2022 में यूक्रेन पर रूस के पूर्ण आक्रमण के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट के दौरान की गई थी।

जर्मनी के अर्थव्यवस्था मामलों के मंत्री ने बुधवार को कहा कि देश मंगलवार शाम को आईईए द्वारा अपने सदस्य देशों से किए गए अनुरोध के बाद अपने तेल भंडार का हिस्सा जारी करेगा।

आईईए ने ’40 करोड़ बैरल तेल भंडार जारी करने को कहा है, जो कि लगभग 5.4 करोड़ टन है।’

जापान ने भी कहा है कि वह सोमवार से अपने भंडार से तेल जारी करना शुरू कर देगा।

एपी

सुमित अजय

अजय