नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) दूसरी रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) 16 से 28 जून तक हैदराबाद के गाचीबाउली स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
जीएमआर स्पोर्ट्स इस प्रतियोगिता का आयोजन इस खेल की राष्ट्रीय संस्था रग्बी इंडिया के साथ मिलकर करेगा।
इस प्रतियोगिता का पिछले साल मुंबई में आयोजन किया गया था। तब यह प्रतियोगिता रग्बी 7 प्रारूप में आयोजित की गई थी और इस बार भी इसी प्रारूप में खेली जाएगी।
दूसरे सत्र में भी पहले सत्र की तरह छह फ्रेंचाइजी टीम भाग लेंगी।
रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने कहा, ‘‘जीवन में हम जो भी करते हैं, हमारा लक्ष्य हमेशा बेहतर करना, बेहतर बनना और बेहतर प्रदर्शन करना होता है। यही आरपीएल का आधारशिला बना रहेगा।’’
भाषा
पंत
पंत