Jabalpur Cruise Accident: जान की परवाह किए बिना बचाई 50 वर्षीय बुर्जुग की जिंंदगी, क्रूज हादसे के बाद सामने आया चश्मदीद, IBC24 पर बताया खौफनाक मंजर

Ads

Jabalpur Cruise Accident: जान की परवाह किए बिना बचाई 50 वर्षीय बुर्जुग की जिंंदगी, हादसे के बाद सामने आया चश्मदीद, IBC24 पर बताया खौफनाक मंजर

Jabalpur Cruise Accident | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बरगी डैम हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत, 12 लोग लापता
  • चश्मदीद ने बांध में कूदकर एक यात्री की जान बचाई
  • मां-बेटे की भावुक तस्वीर ने हादसे की भयावहता को उजागर किया

जबलपुर: Jabalpur Cruise Accident मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बरगी डैम में क्रूज पलट गई (Jabalpur Boat Accident)। इस हादसे में अबतक 9 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा कई परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला जख्म बन गया और इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर दिया। (Jabalpur Boat Tragedy)

कन्हैया साहू ने बताया क्रूज़ हादसे का ख़ौफ़नाक मंज़र

Jabalpur Cruise Accident क्रूज़ हादसे के बाद चश्मदीद कन्हैया साहू ने IBC24 पर बातचीत की है और उन्होंनें इस हादसे का खौफनाक मंजर बताया है। कन्हैया ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि संभलने का मौका नहीं मिला। इस चीखपुकार के बीच कन्हैया सिर्फ तमाशबीन बनकर नहीं खड़े रहे। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बांध में कूद गए। वहां उन्होंने एक 50 वर्षीय क्रूज़ सवार को डूबने से बचाया। इस दौरान वे खुद भी घायल हो गए।

अंतिम दम तक बेटे को बचाने की कोशिश

इस हादसे की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गए हैं। बचाव दल को एक मां और उसके चार साल के बेटे के बेजान शरीर मिले। जो अभी तक एक दूसरे से चिपके थे। तस्वीर देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि मां ने आखिरी दम तक बेटे और अपने-आप को बचाने की कोशिश की होगी। किन अफसोस दोनों की जान नहीं बच सकें।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को नाव र्यटकों को घुमाने के लिए डैम में निकली थी। इसी दौरान अचानक तेज आंधी तूफान चलने लगी। जिससे क्रूज ने अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर बांध में पलट गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में 35 से अधिक पर्यटक सवार थे। हादसे के बाद बांध अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी। इस दौरान कई लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। हादसे के तत्काल बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। अब तक 22 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है। वहीं अब तक 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में बच्चों की संख्या ज्यादा है।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। सीएम मोहन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। त्वरित बचाव कार्य से 15 नागरिकों को सकुशल बचा लिया गया है। जो लापता हैं, उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।’

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ?

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी डैम में।

हादसे में कितने लोग मारे गए?

अब तक 9 लोगों की मौत हुई है।

कितने लोगों को बचाया गया है?

22 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।