सात साल के उच्चतम स्तर पर सोना, चांदी भी 7 माह में सबसे महंगी, जानिए कीमत

सात साल के उच्चतम स्तर पर सोना, चांदी भी 7 माह में सबसे महंगी, जानिए कीमत

सात साल के उच्चतम स्तर पर सोना, चांदी भी 7 माह में सबसे महंगी, जानिए कीमत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: January 28, 2019 12:17 pm IST

नई दिल्ली। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया। दिल्ली सराफा बाजार में सोना 350 रुपए की बढ़त लेकर करीब सात साल के उच्चतम स्तर 33,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी में भी 850 रुपए का उछाल आया और यह सात माह के उच्चतम स्तर 40,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

दोनों कीमती धातुओं की कीमतें बढ़ने के पीछे ग्लोबल मार्केट में सोने के सात महीने के उच्चतम स्तर पर बने रहना और चांदी में तेजी के पीछे वैवाहिक जेवराती ग्राहकी  के साथ सिक्का निर्माताओं की मांग कारण रहे।

यह भी पढ़ें : निराश कार्यकर्ताओं में जान फूंकने छत्तीसगढ़ आएंगे मोदी, नेतृत्व परिवर्तन पर भी हो सकती है चर्चा 

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो मुनाफावसूली के दबाव में लंदन का सोना हाजिर 2.05 डॉलर नीचे उतर कर 1,300.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। लेकिन यह अब भी सात माह के उच्चतम स्तर के करीब बना हुआ है। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 1.6 डॉलर की बढ़त में 1,299.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।


लेखक के बारे में