सोना 110 रुपये, चांदी 324 रुपये चढ़ा

सोना 110 रुपये, चांदी 324 रुपये चढ़ा

सोना 110 रुपये, चांदी 324 रुपये चढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: June 23, 2021 10:58 am IST

नयी दिल्ली 23 जून (भाषा) वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 110 रुपये की तेजी के साथ 46,396 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले दिन सोना 46,286 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 324 रुपये की तेजी के साथ 66,864 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले दिन बंद भाव 66,540 रुपये था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने की कीमतों में सुधार के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने में 110 रुपये की तेजी आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1,783 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था जबकि चांदी 25.94 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

भाषा राजेश

राजेश महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में