एसआरएफ का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 76 प्रतिशत बढ़कर 759 करोड़ रुपये

एसआरएफ का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 76 प्रतिशत बढ़कर 759 करोड़ रुपये

एसआरएफ का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 76 प्रतिशत बढ़कर 759 करोड़ रुपये
Modified Date: July 22, 2026 / 06:14 pm IST
Published Date: July 22, 2026 6:14 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) रसायन क्षेत्र की कंपनी एसआरएफ लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 76 प्रतिशत बढ़कर 758.87 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 432.32 करोड़ रुपये था।

एसआरएफ लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में परिचालन आय 32 प्रतिशत बढ़कर 5,033 करोड़ रुपये हो गई जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 3,819 करोड़ रुपये थी।

एसआरएफ लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आशीष भरत राम ने कहा, ‘‘हमारे सभी कारोबार ने शानदार प्रदर्शन किया है और यह हमारी अब तक की सर्वश्रेष्ठ तिमाही रही है। यह हमारे कारोबारी मॉडल की मजबूती और विविधीकृत कारोबार खंड की शक्ति को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर अनिश्चित माहौल के बावजूद हमें आगे के अवसरों और अपनी दीर्घकालिक वृद्धि की संभावनाओं पर भरोसा है…’’

एसआरएफ लिमिटेड का विविधीकृत कारोबार फ्लोरोकेमिकल्स, विशेष रसायन, परफॉर्मेंस फिल्म एवं फॉयल, तकनीकी वस्त्र तथा कोटेड एवं लेमिनेटेड फैब्रिक क्षेत्रों में फैला हुआ है।

कंपनी की भारत में 13 विनिर्माण इकाइयां हैं जबकि थाइलैंड, दक्षिण अफ्रीका और हंगरी में उसकी एक-एक विनिर्माण इकाई है।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में