सोने में तीन सत्रों से जारी गिरावट थमी, 324 रुपये की तेजी

सोने में तीन सत्रों से जारी गिरावट थमी, 324 रुपये की तेजी

सोने में तीन सत्रों से जारी गिरावट थमी, 324 रुपये की तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: October 16, 2020 12:24 pm IST

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) सोने की कीमतों में पिछले तीन सत्रों से चली आ रही गिरावट शुक्रवार को थम गयी। वैश्विक बाजाारों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 324 रुपये की तेजी दर्शाता 51,704 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,598 रुपये की मजबूती के साथ 62,972 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले दिन बंद भाव 61,374 रुपये था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ दर्शाता 1,910 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.35 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच यूरोप में ताजा लॉकडाउन लागू किये जाने की आशंका की वजह से मौजूदा बाजार अनिश्चितताओं के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई।’’

भाषा राजेश राजेश सुमन

सुमन


लेखक के बारे में