कमजोर हाजिर मांग से सोना 116 रुपये टूटा

Ads

कमजोर हाजिर मांग से सोना 116 रुपये टूटा

  •  
  • Publish Date - October 12, 2022 / 02:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों के सौदों का आकार कम करने से वायदा बाजार में सोने की कीमत बुधवार को 116 रुपये टूटकर 50,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर की डिलिवरी वाले सोने का भाव 116 रुपये या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 16,272 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, कारोबारियों के अपने सौदे के आकार को कम करने से सोना वायदा की कीमतों में गिरावट आई।

वहीं, वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,676 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा रिया जतिन

जतिन