सोना 800 रुपये और टूटा, चांदी स्थिर

सोना 800 रुपये और टूटा, चांदी स्थिर

सोना 800 रुपये और टूटा, चांदी स्थिर
Modified Date: August 27, 2026 / 06:18 pm IST
Published Date: August 27, 2026 6:18 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। स्थानीय बाजारों में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले सोने की कीमत 800 रुपये टूटकर 1,65,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 1,66,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

हालांकि, स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी की कीमत 2,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही।

सोने की कीमतों में यह गिरावट रक्षाबंधन से एक दिन पहले आई है, जब आम तौर पर लोग उपहार और गहने ज्यादा खरीदते हैं।

शुक्रवार को मनाए जाने वाले इस त्योहार पर भाई-बहन एक-दूसरे को उपहार देते हैं और त्योहार की खरीदारी में सोने-चांदी के गहनों की अहम भूमिका होती है।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में उछाल के कारण भी सोने की कीमतों में गिरावट आई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि बृहस्पतिवार को हाजिर सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि उम्मीद से अधिक अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में सुधार का असर सोने पर पड़ा।

मंगलवार को सोने की कीमत 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने के बाद, पिछले दो कारोबारी सत्रों में इसमें 1,400 रुपये की गिरावट आई है।

वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,585.88 डॉलर प्रति औंस रहा।

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि महंगाई के आंकड़ों के बाद डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना बढ़ने से हाजिर सोने की कीमतों में गिरावट आई।

हालांकि, विदेशी बाज़ारों में चांदी ने ज़्यादा मजबूती दिखाई और इसकी कीमत 0.31 प्रतिशत बढ़कर 68.32 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में