आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ ने एसबीआई कार्ड में हिस्सेदारी बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत की
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ ने एसबीआई कार्ड में हिस्सेदारी बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत की
नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार से अतिरिक्त शेयर खरीदकर एसबीआई कार्ड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर ली है। एसबीआई कार्ड ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एसबीआई कार्ड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने 25 अगस्त को खुले बाजार में 21,60,916 शेयर खरीदे।
इसके बाद फंड हाउस की हिस्सेदारी पहले के 5.18 प्रतिशत से बढ़कर 7.3 प्रतिशत हो गई है। यानी हिस्सेदारी में 2.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


