नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) वायदा कारोबार में बुधवार को सोने के वायदा भाव 2,308 रुपये टूटकर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए। वैश्विक बाजारों में आई गिरावट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से इस कीमती धातु की मांग प्रभावित हुई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2,308 रुपये यानी 1.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,43,084 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 10,440 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, जिससे अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है और निवेशकों ने कीमती धातुओं में अपना निवेश कम करना शुरू कर दिया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में अगस्त डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा 94.69 डॉलर या 2.28 प्रतिशत टूटकर 4,062.71 डॉलर प्रति औंस रह गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश