होर्मुज नाकाबंदी की आशंका से सोना का वायदा भाव 1,162 रुपये टूटा

Ads

होर्मुज नाकाबंदी की आशंका से सोना का वायदा भाव 1,162 रुपये टूटा

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 08:19 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 08:19 PM IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमतें 1,162 रुपये टूटकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ईरान के साथ सप्ताहांत में बातचीत विफल रहने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी करने की अमेरिका की योजना के बीच डॉलर मजबूत हुआ, जिससे वैश्विक ऊर्जा संकट के बिगड़ने की चिंता बढ़ गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,162 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,739 लॉट का कारोबार हुआ।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा, ‘‘सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई और इसकी मुख्य वजह मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया में चल रहा भू-राजनीतिक तनाव था, खासकर अमेरिका-ईरान युद्धविराम वार्ता का विफल रहना। इससे निवेशक सतर्क हो गए हैं।’’

विदेशी बाजार, न्यूयॉर्क में जून अनुबंध वाला कॉमेक्स सोना वायदा 51.40 डॉलर या 1.07 प्रतिशत टूटकर 4,736 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय