कमजोर मांग से सोना वायदा के भाव 18 रुपये टूटे

Ads

कमजोर मांग से सोना वायदा के भाव 18 रुपये टूटे

  •  
  • Publish Date - October 18, 2022 / 03:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों के सौदे कम किये जाने से वायदा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 18 रुपये टूटकर 50,455 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलिवरी के लिए सोने का भाव 18 रुपये या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,455 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 14,159 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों के अपने सौदे कम करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,658.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा रिया रमण

रमण