पश्चिम एशिया में अनिश्चितता के वातावरण से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

पश्चिम एशिया में अनिश्चितता के वातावरण से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 09:39 PM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 09:39 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) पश्चिम एशिया में अनिश्चितता के वातावरण के बीच, बुधवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 983 रुपये घटकर 1,41,274 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 983 रुपये यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,41,274 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 1,289 लॉट का कारोबार हुआ।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा, ‘‘बुधवार को घरेलू बाज़ार में सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि ईरान विवाद को लेकर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया, जिससे निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।’’

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,030.36 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश