नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के दूसरे दिन 2.77 गुना अभिदान मिला।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 9,812.91 करोड़ रुपये के आईपीओ में पेश किए गए 12,45,63,536 शेयरों के मुकाबले 34,54,27,290 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 6.58 गुना अभिदान मिला और खुदरा निवेशकों के कोटा में 1.61 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए रखे गए हिस्से को 1.50 गुना अभिदान मिला।
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने इससे पहले एंकर निवेशकों से 2,663 करोड़ रुपये जुटाए थे।
यह आईपीओ 16 जुलाई को बंद होगा। इसके लिए मूल्य दायरा 545-574 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।
यह सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह से मौजूदा शेयरधारकों – भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और अमुंडी – द्वारा 17.09 करोड़ इक्विटी शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। इसके तहत एसबीआई 6.3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा, जबकि अमुंडी 3.7 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय