कमजोर बाजार धारणा से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर बाजार धारणा से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) कमजोर बाजार धारणा के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने का आरंभिक लाभ घट गया और इसकी कीमत 181 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 181 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,41,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
पिछले सत्र में यह 1,41,781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सोने के अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 252 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,43,031 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
विदेशी बाज़ारों में, न्यूयॉर्क में अगस्त डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा, मामूली गिरावट के साथ 4,031.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


