कमजोर मांग से सोना वायदा भाव में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोना वायदा भाव में गिरावट

  •  
  • Publish Date - October 7, 2021 / 04:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) कमजोर वैश्विक मांग के बीच स्थानीय वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 33 रुपये घटकर 46,874 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 33 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत घटकर 46,874 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 1,346 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.07 प्रतिशत की हानि के साथ 1,760.50 डॉलर प्रति औंस रह गई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश