कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: April 27, 2021 9:39 am IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 57 रुपये घटकर 47,405 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 57 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,405 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 10,887 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार सोने के भाव में नरमी का कारण कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करना था।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,781.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में