गोदरेज कैपिटल ने कनकदुर्गा फाइनेंस के ‘गोल्ड लोन’ कारोबार का अधिग्रहण किया
गोदरेज कैपिटल ने कनकदुर्गा फाइनेंस के ‘गोल्ड लोन’ कारोबार का अधिग्रहण किया
मुंबई, 22 जुलाई (भाषा) गोदरेज कैपिटल ने बुधवार को आंध्र प्रदेश की कनकदुर्गा फाइनेंस के स्वर्ण ऋण कारोबार को 117 करोड़ रुपये में खरीदकर ‘गोल्ड लोन’ (स्वर्ण ऋण) खंड में प्रवेश करने की घोषणा की।
एक बयान के अनुसार, गोदरेज समूह की गैर-बैंकिंग वित्तीय इकाई द्वारा किया गया यह पहला अधिग्रहण उपभोक्ता वित्तपोषण खंड में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के मकसद से किया गया है।
कंपनी ने कहा कि उसकी अनुषंगी, गोदरेज फाइनेंस के जरिये किया गया यह अधिग्रहण, वर्ष 2031 तक एक लाख करोड़ रुपये की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों (एयूएम) वाला कारोबार बनाने और 10 लाख से ज्यादा ग्राहकों को सेवा देने के उसके लक्ष्य के अनुरूप है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


